नवीनतम
फीचर्ड
भारत
छात्र - छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
थाना त्रिलोकपुर के द्वारा सड़क दुर्घटना को कम करने हेतु यातायात माह के अंतर्गत चलाया गया जागरुकता अभियान |
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)
थाना त्रिलोकपुर के द्वारा सड़क दुर्घटना को कम करने हेतु यातायात माह के अंतर्गत चलाया गया जागरुकता अभियान |
डॉ.अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में चलाए जा रहे जेडएफडी कार्यक्रम सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम से कम करने के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम थाना त्रिलोकपुर द्वारा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज /राजकुमार सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सिकटा में छात्रों / छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया तथा अपने परिजन / परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने हेतु बताया गया।
इस मौके पर चौकी बिस्कोहर सुरेश यादव, उपनिरीक्षक विजय प्रसाद, कृष्ण कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, शरद कुमार गुप्ता, सोनू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
uttar pradesh police siddharthnagar news Road safety awareness trilokpur police Dumariyaganj News Siddharthnagar Police UP Police Initiative traffic rules awareness Biskohar news Road Accident Prevention #SwatantraPrabhat Traffic Awareness Campaign Helmet Awareness Dr Abhishek Mahajan Safe Driving Campaign Zero Fatality District Traffic Safety Measures Traffic Month 2026 Kisan Inter College Sikta Student Awareness Programme Road Safety Education ZFD Programme Critical Corridor Team Prashant Kumar Prasad Road Safety Pledge


Comments