नवीनतम
फीचर्ड
भारत
कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेद धातु के 02 कड़े, 03 जोड़ी पायल और 04 जोड़ी बिछिया बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों का कुल वजन करीब 267 ग्राम है
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
चीफ प्रयागराज ।
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेद धातु के 02 कड़े, 03 जोड़ी पायल और 04 जोड़ी बिछिया बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों का कुल वजन करीब 267 ग्राम है।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 17 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर भारत स्काउट गाइड कार्यालय के पास, मम्फोर्डगंज क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरजभान सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना जामो, अमेठी और सूरज कुमार भारतीया निवासी बीरभद्रपुर उर्फ कलिपुर, थाना बहरिया, प्रयागराज के रूप में हुई है।
मामला 10 नवंबर 2026 का है, जब रविन्द्रनाथ मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके भाई के घर चोरी हुई है। सूचना के आधार पर थाना कर्नलगंज में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आया है। दोनों के खिलाफ प्रयागराज के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
crime news prayagraj police prayagraj news UP Police amethi news uttar pradesh crime news Law and order criminal arrested police investigation Police Action Two Accused Arrested stolen jewellery recovered Crime Investigation Bahariya Police Station Theft Case Solved Police Raid Criminal Record #SwatantraPrabhat Silver Jewellery Theft Jewellery Recovery Karnलगanj Police Mumfordganj News Bharat Scouts and Guides Office Surajbhan Singh Suraj Kumar Bhartiya


Comments