श्रीमद् भागवत  कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

उसका ब्लॉक अंतर्गत ग्राम केवटलिया में बुधवार से शुरू हुए संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा कथावाचक सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी के अगुवाई में निकाली गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। 

उसका ब्लॉक अंतर्गत ग्राम केवटलिया में बुधवार से शुरू हुए संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा कथावाचक सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी के अगुवाई में निकाली गई।

मुख्य यजमान गोविंद पाण्डेय के वहां  स्थित  कथा स्थल से शुरू यह कलश यात्रा भजन, कीर्तन एवं जयकारे के साथ कूड़ा नदी के दुख्खी मांझी  घाट पर नदी तट पर पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन हुआ। कलश यात्रा में शामिल लोग कलश में जलभरकर कथा स्थल पर पहुंचे। सात दिन तक चलने वाले इस ज्ञानयज्ञ में भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा एवं झांकी निकाली जायेगी।

कथावाचक  ने बताया कि जन्म जन्मांतरों का पुण्य उदय होने पर भागवत कथा करवाने एवं श्रवण का अवसर मिलता है। भागवत महापुराण पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप है अर्थात साक्षात् श्री कृष्ण है। जो इंसान भागवत की शरण में जायेगा उसे सहज ही श्रीकृष्ण मिल जायेंगे। इस अवसर पर रविंद्र पाण्डेय, सच्चिदानंद वर्मा, धनेश वर्मा , धर्मेंद्र पाण्डेय, सुनील, बाबर अली, सतेंद्र पाण्डेय आदि  रहे।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें