50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे मुख्यमंत्री योगी

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शुक्रवार को चंपा देवी पार्क में होगा समारोह, गोरखपुर के 35 हजार और तीन अन्य जिलों के पांच-पांच हजार छात्र होंगे लाभान्वित

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़कर उनकी शिक्षा, कौशल और रोजगार की संभावनाओं को विस्तार देना है।

टैबलेट वितरण में सबसे अधिक 35 हजार विद्यार्थी गोरखपुर जिले के होंगे। वहीं, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के पांच-पांच हजार छात्र-छात्राओं को भी टैबलेट दिए जाएंगे। एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराने से मंडल में तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

गोरखपुर में 1.41 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

योजना के तहत गोरखपुर जिले में अब तक 1,41,085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत के बाद से लगातार विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में आवंटित सभी स्मार्टफोन का वितरण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 52,800 टैबलेट महाविद्यालयों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाला आयोजन इसी अभियान का प्रमुख हिस्सा होगा।

16 वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा कर रहे शिक्षक मंटू सिंह Read More 16 वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा कर रहे शिक्षक मंटू सिंह

योजना में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है। डिजिटल उपकरणों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री और ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही, तकनीकी दक्षता बढ़ने से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाशने में भी मदद मिल रही है।

एकमा के सभी 54 छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण Read More एकमा के सभी 54 छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पढ़ाई और सरकारी सूचनाओं तक आसान पहुंच

‘योगी की पाती’ के 50 से अधिक सप्ताह पूरे, मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन Read More ‘योगी की पाती’ के 50 से अधिक सप्ताह पूरे, मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

योजना के तहत दिए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और सूचना के उपयोगी माध्यम बन रहे हैं। इनके जरिए छात्र-छात्राएं घर बैठे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की ओर से भी कक्षाओं, पाठ्यक्रम और परीक्षाओं से संबंधित सूचनाएं फ्लैश संदेश के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के टैबलेट और स्मार्टफोन पर भेजी जा रही हैं। इससे शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने में सुविधा मिल रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें