डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस

विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बीना (सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीना में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य ए.के. पाठक एवं सुपरवाइजर सुजाता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से किया गया।

IMG-20261127-WA0009

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। संविधान सभा के सदस्यों की वेशभूषा में आयोजित फैंसी ड्रेस कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों को संविधान के मूल आदर्शों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

सोनभद्र में 200 माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा ‘कवच’ प्रशिक्षण, 27 नवंबर से होगा आगाज Read More सोनभद्र में 200 माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा ‘कवच’ प्रशिक्षण, 27 नवंबर से होगा आगाज

IMG-20261127-WA0008

सरस मेले का विधायक गौरीगंज ने किया शुभारंभ Read More सरस मेले का विधायक गौरीगंज ने किया शुभारंभ

प्रधानाचार्य ए.के. पाठक ने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक चेतना एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

जातिसूचक गालियां देकर परिवार पर हमला, पिता की हड्डी टूटी, भाई गंभीर रूप से घायल  Read More जातिसूचक गालियां देकर परिवार पर हमला, पिता की हड्डी टूटी, भाई गंभीर रूप से घायल 

अंत में विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें