हलिया में सात किलोमीटर के दायरे में चार अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण, उपयोगिता पर उठे सवाल

भटपुरवा, गलरा, महुगड़ी और गलरिया ग्राम पंचायत में कराया गया निर्माण, सरकारी धन के सदुपयोग पर उठे सवाल

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। जनपद के हलिया विकासखंड अंतर्गत लगभग सात किलोमीटर के दायरे में चार ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराए जाने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। भटपुरवा, गलरा, महुगड़ी और गलरिया ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया गया है। इतनी कम दूरी में चार अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के औचित्य और उनकी उपयोगिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल Read More बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल


स्थानीय स्तर पर आरोप है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इन अंत्येष्टि स्थलों में से एक भी स्थल का समुचित ढंग से संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकारी धन के वास्तविक उपयोग और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

 


ग्रामीणों का कहना है कि यदि अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर खर्च की गई धनराशि का उपयोग ग्राम पंचायतों की अन्य बुनियादी जरूरतों पर किया जाता तो गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति मिल सकती थी।
आरोप यह भी है कि अंत्येष्टि स्थलों के नाम पर सरकारी धन खर्च करने में जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। आखिर जब इन स्थलों का समुचित उपयोग ही नहीं हो रहा है तो इतनी कम दूरी में चार अंत्येष्टि स्थल बनवाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

देव दीपावली पर काशी में परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम Read More देव दीपावली पर काशी में परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम

 


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भटपुरवा, गलरा, महुगड़ी और गलरिया ग्राम पंचायतों में इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति किस आधार पर दी गई, प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर कितनी धनराशि खर्च हुई और निर्माण के बाद इनके संचालन की क्या व्यवस्था की गई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें