फीचर्ड
राजनीति
पुलिस उपाधीक्षक हर्ष पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई, जौनपुर के लिए हुए स्थानांतरित
एसपी अभिषेक वर्मा व एएसपी ऋषभ रुणवाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर दी शुभकामनाएं, सोनभद्र में उनके कार्यकाल को किया याद
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र।पुलिस उपाधीक्षक हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल की उपस्थिति में आयोजित समारोह में जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान एसपी एवं एएसपी सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री पाण्डेय को फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी नई तैनाती के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की प्रशंसा की। वहीं हर्ष पाण्डेय ने सोनभद्र में बिताए समय को यादगार बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग और आत्मीयता के प्रति आभार जताया। समारोह का माहौल आत्मीयता और सम्मान से सराबोर रहा।


Comments