संविधान दिवस पर जिले के 41 स्थानों पर स्थापित होंगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं

राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर व घोरावल विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए 41 स्थानों पर भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य तथा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।

IMG-20261126-WA0060

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने चोपन नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निजी अस्पताल का कैलेंडर मिलने पर एएनएम को फटकार Read More सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निजी अस्पताल का कैलेंडर मिलने पर एएनएम को फटकार

IMG-20261126-WA0064

माघ मेला-2027 की तैयारियों और और शांति व्यवस्था केलएभूमि पूजन Read More माघ मेला-2027 की तैयारियों और और शांति व्यवस्था केलएभूमि पूजन

सदर विधायक भूपेश चौबे ने चतरा ब्लॉक के रामगढ़ गांव तथा घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने करमा ब्लॉक के भवानीपुर गांव में भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा साहब का जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा और भेदभाव रहित वातावरण स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सिद्धार्थनगरः  स्नान के लिए जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत Read More सिद्धार्थनगरः  स्नान के लिए जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने दुद्धी तहसील के जामपानी गांव सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने वंचित एवं कमजोर वर्गों को अधिकारों के प्रति जागरूक कर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग दिखाया।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को अपनाने तथा सामाजिक एकता एवं समरसता मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार