फीचर्ड
राजनीति
भारत
संविधान के मूल्यों, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प
पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों और चौकियों पर आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपदभर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा बनाए रखने, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। साथ ही कानून के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय, क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं चौकियों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान और कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई।
Read More कुआँनों नदी के किनारे मिला नरकंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी मेंकार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत करने के साथ ही कर्तव्यपालन में निष्पक्षता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करना रहा। पुलिसकर्मियों ने संविधान के आदर्शों के अनुरूप कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के प्रति जिम्मेदार पुलिसिंग का संकल्प दोहराया।


Comments