फीचर्ड
राजनीति
पोखरे में पानी और जलकुंभी, नाला खुदाई भी नहीं दिखी, फिर जांच में कार्य संतोषजनक
शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम की रिपोर्ट पर उठे सवाल, जांच टीम में शामिल तीन अधिकारियों के रिपोर्ट अलग-अलग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
बीवी - जी राम जी योजना के तहत पोखरे की खुदाई और नाला खुदाई कार्य को लेकर शिकायत के बाद हुई जांच अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि बिना वास्तविक कार्य कराए फर्जी हाजिरी,सत्यापन और एमबी के जरिए भुगतान कराने की तैयारी की जा रही थी। इसको लेकर अनूप श्रीवास्तव ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बिना कार्य कराए भुगतान न किए जाने की मांग की थी। शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच कराकर संबंधित भुगतान पर रोक लगा दी थी।
बुधवार को शिकायत के संबंध में जांच टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोखरे में पानी भरा होने और जलकुंभी मौजूद होने के बावजूद जांच में कार्य को संतोषजनक दर्शा दिया गया।जो कार्य हुआ था वह जून 2026 में हुआ था। अक्टूबर 2026में जो मास्टर रोल निकाला, हाजिरी लगी वह पूरी तरह फर्जी है। सिंहोरवा बुजुर्ग गांव के उत्तर पोखरे की खुदाई कार्य
पोखरे में अभी भी पानी जलकुंभी है 26 नवम्बर तक कोई कार्य नहीं हुआ है।वहीं तरैनी गांव में रामवृक्ष के घर से नहर तक प्रस्तावित नाला खुदाई कार्य की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।मामले में शिकायतकर्ता ने वास्तविक कार्य की स्थिति, श्रमिकों की हाजिरी,माप पुस्तिका (एमबी), भुगतान अभिलेख और मौके के साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में बीडीओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कल गठित टीम द्वारा जांच किया गया था। शिक़ायतकर्ता जांच टीम के रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है तो उसकी दुबारा जांच कराई जाएगी।
*जेई एमआई ने बताया पोखरे में पानी और जलकुंभी*
अवर अभियंता लघु सिंचाई रविश श्रीवास्तव ने बताया कि वह जांच टीम के साथ मौके पर गए थे। पोखरे में पानी भरा हुआ था और जलकुंभी भी मौजूद थी। संतोषजनक कार्य की रिपोर्ट के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कथित तौर पर बताया कि साहब के दबाव में हस्ताक्षर करना पड़ा।
*सचिव ने कार्य के संबंध में कुछ कहने से कियाइ न्कार*
ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि उन्हें केवल कागज और मौके पर कार्यस्थल दिखाने के लिए जांच टीम में शामिल किया गया था। कार्य वास्तव में हुआ था या नहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
*एपीओ ने श्रमिकों के हवाले से बताया कार्य होने की बात*
एपीओ आर्यन सिंह ने बताया कि बुधवार को वह जांच टीम के साथ मौके पर गए थे। उनके अनुसार मौके पर कार्य दिखाई दे रहा था और श्रमिकों को भी बुलाया गया था। श्रमिकों ने कार्य किए जाने की बात बताई थी। ब्लाक पर आने के बाद बात करने की बात कही।
*एडीओ कृषि ने तीन माह पहले कार्य होने की कही बात"
एडीओ कृषि मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को जांच टीम के साथ मौके पर कार्य देखने गए थे। उनके अनुसार कार्य दिखाई दे रहा था। पोखरे में पानी भरे होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले कार्य कराया गया था।
uttar pradesh news siddharthnagar news Siddharthnagar Administration village development news #SwatantraPrabhat Rural Development Department Development Work Investigation Government Fund Misuse Fake Attendance Allegations Rural Employment Scheme IGRS Complaint Pond Excavation #SiddharthnagarNews BDO Ajay Pratap Singh Public Grievance Portal B V G Ram Ji Scheme Rural Development Scheme UP MNREGA Work Irregularities Drain Excavation Fake Job Card Attendance Payment Irregularities Government Work Verification Measurement Book Records Corruption Allegations UP Government Scheme Investigation


Comments