अतरैला राजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया गौरव संविधान दिवस, डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लालगंज विकासखंड के अतरैला राजा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में गौरव संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग Read More भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग


कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. महानारायण भारतीय के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. महानारायण भारतीय ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी प्रत्येक नागरिक को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी : डॉ. प्रशांत कुमार Read More सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी : डॉ. प्रशांत कुमार

 


उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। संविधान दिवस हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों का सम्मान करने तथा सामाजिक समरसता और समानता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पत्रकार साथी संगठन के मड़िहान तहसील उपाध्यक्ष के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष रंग लाया, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज Read More पत्रकार साथी संगठन के मड़िहान तहसील उपाध्यक्ष के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष रंग लाया, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

 


इस अवसर पर ग्राम प्रधान अतरैला राजा, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में राम अवध यादव, हिमांशु, विक्रम, सत्यनारायण, पंचायत सहायक राधेश्याम, सफाई कर्मचारी रमेश पांडेय सहित सफाई कर्मचारी मेठ एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें