टूण्डला में संविधान दिवस पर संविधान के सम्मान और कर्तव्य पालन का लिया संकल्प

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को टूण्डला स्थित शिविर कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता और न्याय का आधार है। संविधान हमें अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा भी देता है। संविधान के प्रति सम्मान रखना और उसके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुशील चक, जिला मंत्री पवन चक, मुकेश धामा, संजय चक, नरेंद्र त्यागी, अनन्त प्रताप सिंह, गिरवर निषाद, विकास वाल्मीकि, भवानी शंकर सिंह, अनूप चक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान के आदर्शों को अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments