नधिरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति स्थल का उद्घाटन

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर (सोनभद्र)। नधिरा ग्राम पंचायत में डॉ. भीमराव अंबेडकर विशेष योजना के तहत निर्मित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति स्थल का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, अधिकार और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

स्मृति स्थल के उद्घाटन से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे बाबा साहेब के सम्मान तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज  Read More नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें