फीचर्ड
राजनीति
देव दीपावली पर काशी में परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम
2100 ड्रोन से आसमान में साकार हुई शिव और गंगा की आकृतियां, 3डी प्रोजेक्शन व लेजर शो ने मोहा मन
वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाटों ने आस्था, आध्यात्मिकता और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम से भव्य छटा बिखेरी। गंगा के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे, वहीं आसमान में 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन के प्रदर्शन ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और गंगा पार ग्रीन आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ड्रोन शो में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित देव दीपावली ने काशी की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया। गंगा तट पर दीपों की अविरल श्रृंखला और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
2100 ड्रोन से आसमान में उभरी काशी की विरासत
गंगा पार रेतीले क्षेत्र में 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन के माध्यम से करीब 10 मिनट का भव्य शो प्रस्तुत किया गया। थ्री-डी एनिमेशन तकनीक से ड्रोन ने आसमान में 15 अलग-अलग आकृतियां बनाईं। इनमें भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, शिव तांडव, मां गंगा के अवतरण, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव के दृश्य प्रमुख रहे। हिंदी में वॉयस ओवर के जरिए इन दृश्यों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बताया गया।
Read More सीतापुर की सेउता राजनीति में बड़ा उलटफेर, अवधेश सिंह चौहान ने छोड़ा भाजपा का साथ, सपा में हुए शामिल'काशी-कथा' में दिखी सनातन संस्कृति की गौरवगाथा
Read More राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारीचेत सिंह घाट पर करीब 25 मिनट का 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो आयोजित हुआ। 'काशी-कथा' नामक इस प्रस्तुति में काशी की धार्मिक यात्रा, सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को ऑडियो-वीडियो माध्यम से दर्शाया गया। शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में भगवान गणेश, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही गंगा स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। करीब आठ मिनट के लेजर शो ने ऐतिहासिक इमारतों को रोशनी से सराबोर कर दिया।
Read More दिल्ली में पाकिस्तानी ड्रामे की वॉच पार्टी पर विवाद, नेटफ्लिक्स की नई सीरीज के बहिष्कार की मांग तेजशिव भजनों पर ग्रीन आतिशबाजी ने बांधा समां
ललिता घाट के सामने गंगा पार रेतीले क्षेत्र में शिव भजनों की धुन पर करीब 10 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। आयोजकों के अनुसार, इसमें भारत में पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल किया गया। 'हर-हर महादेव शंभू', 'डमरू बजाया भोलेनाथ ने' और 'शिव तांडव स्तोत्रम्' जैसे भजनों के साथ रंग-बिरंगी आकृतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
फसाड लाइटिंग से निखरी घाटों की सुंदरता
देव दीपावली पर मंदिरों और घाटों को आकर्षक फसाड लाइटिंग से सजाया गया। सड़कों के विद्युत खंभों पर तिरंगे रंगों की स्पाइरल झालरें लगाई गईं। दीपों की रोशनी, संगीत, ड्रोन, लेजर और ग्रीन आतिशबाजी के जरिए काशी की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया।


Comments