फीचर्ड
राजनीति
भारत
दुर्घटना में मृत बाइक सवार की चेचिस नंबर से हुई पहचान, परिजनों को दी सूचना
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी युवक की पहचान कर परिजनों तक पहुंचाई सूचना
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत अज्ञात बाइक सवार की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के जरिए पहचान कर ली। मृतक मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद का निवासी था। पुलिस ने उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग पर लोहरा पावर हाउस के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं होने पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई। इसके बाद मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के बैढ़न थाने से संपर्क कर वाहन स्वामी और पते का सत्यापन कराया गया।
पुलिस के प्रयास से मृतक के भाई नारायण देव दुबे तथा ग्राम प्रधान दीपक पाण्डेय से संपर्क हुआ। उनके माध्यम से मृतक की पहचान पप्पू दुबे (33 वर्ष), पुत्र पंच बहादुर दुबे, निवासी ग्राम खजूरी, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की।


Comments