युवा अधिवक्ता संघ के कैंप कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस।

अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर की चर्चा

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। युवा अधिवक्ता संघ मीरजापुर के कैंप कार्यालय पर बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रकाश यादव एडवोकेट ने की, जबकि संचालन एकलाख अहमद एडवोकेट ने किया।

 

भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग Read More भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग


इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा संविधान के निर्माण और उसके लागू होने के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को देशभर में लागू किया गया। भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के अन्य सदस्यों ने देश की विविधताओं को ध्यान में रखते हुए एक सशक्त संवैधानिक व्यवस्था तैयार की।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

 


वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश देती है। संविधान के मूल्यों और आदर्शों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

बरौधा बाजार में 24 नवंबर को होगा देवी जागरण, उप जिला मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति शांति व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े निर्देशों के साथ जारी हुआ अनुमति पत्र, आयोजक को 15 शर्तों का करना होगा पालन Read More बरौधा बाजार में 24 नवंबर को होगा देवी जागरण, उप जिला मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति शांति व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े निर्देशों के साथ जारी हुआ अनुमति पत्र, आयोजक को 15 शर्तों का करना होगा पालन

 


कार्यक्रम में उमाकांत पांडेय, सुरेंद्र यादव, सलीम उल्ला अंसारी, रामवृक्ष सिंह, अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र, उमाशंकर, रविंद्र कुमार, अवधेश कुमार द्विवेदी, गणेश दत्त तिवारी, सतीश बिंद, विमल यादव, सुंदर, नियाज अहमद, नितिन यादव, प्रहलाद चौहान सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें