जातिसूचक गालियां देकर परिवार पर हमला, पिता की हड्डी टूटी, भाई गंभीर रूप से घायल 

इन्द्रजीत खेड़ा में पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, घायल भाई पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती; तीन आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट समेत मुकदमा 

Abhinav Shukla Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ। पुराने विवाद को लेकर इन्द्रजीत खेड़ा गांव में एक परिवार पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया और विरोध करने पर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। हमले में पिता के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि बड़े भाई को गंभीर चोटें आईं। घायल भाई का पीजीआई स्थित अपेक्स ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
इन्द्रजीत खेड़ा निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 24 नवंबर की शाम करीब पांच बजे महेंद्र सिंह उर्फ काजू सिंह, राज सिंह और आनंद सिंह ने पुराने विवाद को लेकर उनके परिवार से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने बड़े भाई सतीश कुमार का रास्ता रोककर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सतीश कुमार, पिता नौमीलाल, माता श्यामा देवी और आशीष कुमार घायल हो गए। मारपीट में नौमीलाल के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि सतीश कुमार को गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत को देखते हुए पीजीआई ट्रामा सेंटर में उपचार कराया जा रहा है।
 
पीड़ित की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने महेंद्र सिंह उर्फ काजू सिंह, राज सिंह और आनंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की धारा 352, 115(2), 126(2), 117(2) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)द और 3(2)5 ए के तहत केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज को सौंपी गई है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें