फीचर्ड
राजनीति
भारत
जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 2026 के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण के साथ रैली संपन्न
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ के तत्वावधान में आज दिनांक 26 नवंबर, 2026 को रैली के तीसरे दिन मुख्य अतिथि डा. महेंद्र सिंह, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड, सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री द्वारा 26 टीमों को ए ग्रेड, 06 टीमों को बी ग्रेड और 05 टीमों को सी ग्रेड से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है आज संविधान दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड रैली का समापन हो रहा है। श्रीराम दरबार की झांकी देखकर कहा कि संविधान में दूसरा चित्र श्री राम दरबार का है। मुख्य अतिथि ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग को विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि ने सभी विजयी टीमों को बधाई दी। रैली के तृतीय एवं अंतिम दिवस में होने वाली प्रमुख प्रतियोगिताओं में बिना बर्तन के भोजन बनाना, प्रदर्शनी, झांकी, कैम्प क्राफ्ट का मूल्यांकन, सांस्कृतिक कार्यक्रम थे। रैली संयोजक एवं संरक्षक डॉ आर.पी. मिश्र, जिला मुख्य आयोग के डा. जे.पी. मिश्रा, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, डीओसी (गाइड) मधु हंसपाल के साथ टेंट का निरीक्षण किया गया। स्काउट्स और गाइड्स ने बहुत ही सुन्दर टेंट का निर्माण किया था जिसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बड़े व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित किया गया था। बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन जैसे बाटी, चोखा, खीर, पंचामृत आदि बनाया जो बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक थे। स्काउट और गाइड ने बहुत उपयोगी और सजावटी वस्तुएं भी बनाईं। लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज ए ब्लॉक राजा जी पुरम की स्काउट गाइड बैंड टीम ने राम दरबार के साथ आरती एवं हनुमान चालीसा की मनमोहक प्रस्तुति दी। सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर कॉलेज तेलीबाग के बच्चों ने राम आयेंगे तो अंगना सजायेंगे भावनृत्य तथा पंजाबी वेषभूषा में गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया। एस एस जे डी इंटर कॉलेज के बच्चों ने डांडिया नृत्य एवं शिव तांडव की प्रस्तुति दी। लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज ए ब्लॉक राजा जी पुरम की गाइड टीम ने पिता पुत्र गान की सुंदर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जनपद लखनऊ के संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र, मुख्यायुक्त जे.पी. मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, जिला कमिश्नर गाइड संगीता अग्रवाल, जिला कमिश्नर स्काउट महेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव मीता श्रीवास्तव, डीओसी स्काउट एस.एस. मिश्र, डीओसी गाइड मधु पांडेय सहित विभिन्न पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं स्काउट-गाइड प्रशिक्षक उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस जनपदीय रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
lucknow news uttar pradesh news school news social service Bharat Scouts and Guides Cultural Program Youth Development #SwatantraPrabhat National Integration Student Activities Student Awards Student Leadership Educational Activities Constitution Day 2026 Scout Guide Rally 2026 Dr Mahendra Singh Lucknow Scout Guide Rally Scout Guide Competition Scout Guide Award Ceremony Discipline and Leadership Scout Guide Training Tent Craft Competition Without Utensils Cooking Ram Darbar Tableau Lucknow Public Inter College


Comments