200 विद्यालयों में चलेगा स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 हजार से अधिक विद्यार्थी व शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

मॉक ड्रिल के जरिए भूकंप, आगजनी व अन्य आपदाओं से बचाव और सुरक्षित निकासी के सिखाए जाएंगे तरीके

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 चयनित विद्यालयों में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव और सुरक्षा के उपायों के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन, कार्ययोजना और क्रियान्वयन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने चयनित विद्यालयों में प्रशिक्षण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भूकंप, आगजनी सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत के उपायों की जानकारी दी जाए। इसके लिए विद्यालयों में मॉक ड्रिल एवं व्यवहारिक अभ्यास आयोजित किए जाएं।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.680 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार Read More रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.680 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए व्यवहारिक अभ्यास पर विशेष जोर दिया, ताकि आपदा की स्थिति में विद्यार्थी स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की मदद भी कर सकें। कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में जागरूकता, सतर्कता और आपदा से निपटने की क्षमता विकसित होगी।

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महिला मोर्चा की बैठक, रणनीति पर चर्चा Read More विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महिला मोर्चा की बैठक, रणनीति पर चर्चा

बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपदा विशेषज्ञ, अग्निशमन अधिकारी, आपदा सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण Read More कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें