नवीनतम
राजनीति
सरस मेले का विधायक गौरीगंज ने किया शुभारंभ
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का मंच 31 स्वयं सहायता समूहों ने लगाए 37 उत्पादों के स्टॉल
अमेठी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनके प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज के प्रांगण में तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके प्रयासों की सराहना की। सरस मेले में जनपद के सभी विकासखंडों से कुल 31 स्वयं सहायता समूहों द्वारा 37 विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
इन स्टॉलों के माध्यम से समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त खादी एवं ग्रामोद्योग, प्रोबेशन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आरसेटी (RSETI) द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए इस अवसर पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह द्वारा 10 विद्युत सखियों को प्रिंटर डिवाइस वितरित किए गए।
साथ ही दो स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के डेमो चेक प्रदान किए गए। उन्होंने समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए उनके उत्पादों एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। सरस मेले के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री, व्यापक पहचान बनाने तथा बाजार से जुड़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
साथ ही यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
#RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #AtmanirbharBharat #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #AmethiNews #SelfEmployment #WomenEntrepreneurs #SelfHelpGroups #RuralWomen #EconomicEmpowerment #SHGWomen #Gauriganj #RakeshPratapSingh #NationalRuralLivelihoodMission #NRLM #LocalProducts #MadeInIndia \#Amethi #SarasMela #SarasMela2026 #HandicraftProducts #RuralBusiness #ElectricitySakhi #KhadiAndVillageIndustries


Comments