एनटीपीसी रिहंदनगर में विद्यार्थियों ने किया डॉ. राजेंद्र प्रसाद व बाबा साहेब आंबेडकर को नमन, संविधान के महत्व पर हुई चर्चा

डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर (सोनभद्र)। रिहंदनगर स्थित एनटीपीसी परिसर में संचालित संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान डीएवी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

IMG-20261126-WA0023

कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा आज के मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक लाॅ प्रदीप कुमार जी को सलामी एवं विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करने के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पुलिस टीम द्वारा दहेज़ उत्पीड़न के मामले में 01 वांछित अभियुक्त तथा 02 अभियुक्ता गिरफ्तार Read More पुलिस टीम द्वारा दहेज़ उत्पीड़न के मामले में 01 वांछित अभियुक्त तथा 02 अभियुक्ता गिरफ्तार

IMG-20261126-WA0024

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.680 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार Read More रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.680 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक लाॅ प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्त्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था, जबकि इसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। हमें संविधान का सम्मान और अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने संविधान से संबंधित अनेक जानकारियां विद्यार्थियों को दी। उन्होंने बताया कि देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था संविधान के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होती है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक Read More मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। संविधान का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। आज के कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनंत मोहन ने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है जो सरकार को नियंत्रित करती है। इसमें नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का उल्लेख है।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ आर के झा ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, मनोज पाण्डेय, एस पी तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, माधुरी यादव, अरूण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, बबिता कन्नौजिया के साथ पूरा विद्यालय परिवार बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में शामिल रहा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें