फीचर्ड
राजनीति
भारत
NCRMU ने नवनियुक्त ACMS आलोक सुमन देव का बुके भेंटकर किया स्वागत
रेलवे अस्पताल टूण्डला में संभाली नई जिम्मेदारी, यूनियन पदाधिकारियों ने बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की जताई उम्मीद
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) टूण्डला के पदाधिकारियों ने गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को रेलवे अस्पताल टूण्डला में नवनियुक्त एसीएमएस (ACMS) आलोक सुमन देव का बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार होगा। साथ ही रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि रेलवे प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच आपसी समन्वय एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से कर्मचारियों की चिकित्सा संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर NCRMU के मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, दीपक शर्मा, कैलाश चंद्र, मनोज मीना, सतेंद्र यादव, गौरव पाल, सूरज भान, रंजीत कुमार, राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं यूनियन सदस्य मौजूद रहे।


Comments