सिद्धार्थनगरः  स्नान के लिए जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

जिले के  ढेबरुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। पीड़ित पति ने संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देकर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिक  दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के  ढेबरुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। पीड़ित पति ने संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देकर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिक  दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
 
मिली जानकारी के  अनुसार, जमधरा (पोस्ट ढकहरी), थाना ढेबरुआ निवासी  पारस यादव पुत्र स्व. रामनरायन यादव नेपुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी  भानमती कार्तिक पूर्णिमा के दिन 24 नवंबर 2026 को सुबह  घर से चरगहवां घाट पर स्नान करने के लिए निकली थीं। इसी दौरान संसरी रोड पर कल्लू चौहान के घर के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल  चालक कुलदीप साहू पुत्र रामनिवास साहू निवासी ग्राम डेकहरी बुजुर्ग ने कथित रूप से गलत तरीके से टक्कर मार दी।
 इस हादसे में महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें प्राणघातक चोटें आईं। घटना को सेसरी निवासी संजय कुमार पुत्र दिलीप कुमार और सुशीला निषाद पुत्री सजनू निषाद ने देखा और तुरंत पीड़ित को सूचना दी।
 
 
ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने  थाना प्रभारी कोतवाली ढेबरुआ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
 
इस संबंध में  प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर केस दर्ज  मामले की जांच की जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें