सामाजिक एकता और समरसता से मजबूत होगा समाज : ब्रजेश पाठक

सामाजिक संपर्क बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, सामाजिक एकता और समरसता पर दिया जोर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 एवं 26 नवंबर को राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक आयोजित की गई। ‘अनेक समाज, एक परिवार’ की भावना के साथ आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान के संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया। बैठक में धानुक, सोनकर, स्वर्णकार, बहेलिया, बढ़ई, विश्वकर्मा और भुर्जी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा का संकल्प समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में बिजली और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सभी 75 जिलों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास हुए हैं। सड़कों का विस्तार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने जैसे कदमों से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विश्वकर्मा समाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। इस समाज के लोग अपने हुनर, परिश्रम और कौशल से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।

वीर में नए ओपी का विधिवत उद्घाटन, डीएसपी बोले- अपराधियों पर कसेगा शिकंजा Read More वीर में नए ओपी का विधिवत उद्घाटन, डीएसपी बोले- अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पक्के मकान, घर-घर नल से स्वच्छ जल और आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सामाजिक एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होकर ही बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

कच्छ में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक Read More कच्छ में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

बैठक के संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित भाजपा की विचारधारा के प्रमुख आधार हैं। सामाजिक संपर्क बैठक विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, समन्वय और आत्मीयता बढ़ाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज की अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

हाईकोर्ट के आदेश से तीन माह में होगा मोहनलालगंज बार एसोसिएशन का चुनाव Read More हाईकोर्ट के आदेश से तीन माह में होगा मोहनलालगंज बार एसोसिएशन का चुनाव

बैठक में पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय स्वर्णकार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी, सुशील धानुक, राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सोनी, खटीक समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आकांक्षा सोनकर, युवा क्रांति मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय सोनी, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, संतोष गुप्ता, विशंभर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला, बाबा रामदास बहेलिया, पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी, विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, विपिन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post Comments

Comments