जनधन से सुकन्या समृद्धि तक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

यूनियन बैंक रिहंदनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बैंक अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया से लोगों को कराया अवगत

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर (सोनभद्र)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिहंदनगर शाखा में बैंकिंग सुविधाओं एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों ने लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खोलने, एटीएम कार्ड की सुविधा, छोटे खातों तथा बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया। वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाले बीमा लाभों की जानकारी देते हुए लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा बालिकाओं के बेहतर भविष्य और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना के लाभों की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना, आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना और बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। इस दौरान योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

बिस्कोहर में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली Read More बिस्कोहर में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक असीम राय, ड्यूटी मैनेजर लकेश कुमार रवि एवं क्रेडिट अधिकारी राज कुमार सिंह मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें