फीचर्ड
राजनीति
मसहा गौशाला में गौवंशों की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बस्ती। बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक की मसहा ग्राम पंचायत स्थित गौशाला से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। बीमार और जमीन पर पड़े गौवंशों के शरीर को कौवे नोच रहे हैं, लेकिन उनकी देखभाल और उपचार की समुचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही। घायल पशुओं को ढकने तक का इंतजाम नहीं है।
मामले पर पशु चिकित्सक अजय कुमार से मीडिया टीम ने बात की तो उन्हें भी बीमार पशुओं की सही संख्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तत्काल कर्मचारी भेजने की बात कही।
बड़ा सवाल यह है कि। आखिर बेजुबानों की इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन। क्या गौशाला की बदहाली पर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी, या फिर बेजुबान इसी तरह तड़पते रहेंगे।
UP News basti news uttar pradesh news basti breaking news basti uttar pradesh Cow Protection cow shelter negligence gaushala mismanagement Animal Health Rural Administration #SwatantraPrabhat Animal Welfare Cattle Care Dubaulia Block Veterinary Department #BastiNews Basti Gaushala Masaaha Gaushala Cattle Welfare Sick Cattle Injured Cows Animal Cruelty Ajay Kumar Veterinary Doctor Government Gaushala Gaushala Condition


Comments