फीचर्ड
राजनीति
चौक में बनेगी भूमिगत पार्किंग, 200+ कारें और 400+ दोपहिया वाहन हो सकेंगे पार्क
चौक-घंटाघर की पार्किंग समस्या होगी दूर, 25 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
चौक और घंटाघर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से मीना बाजार के पास करीब 2500 वर्ग मीटर जमीन पर भूमिगत पार्किंग और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी है। इस परियोजना पर 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
200 से अधिक चारपहिया और 400 से ज्यादा दोपहिया वाहन होंगे पार्क
प्रस्तावित भूमिगत पार्किंग में एक साथ 200 से अधिक चारपहिया और 400 से ज्यादा दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। जमीन मिलने के बाद नगर निगम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।
कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकानों की होगी नीलामी
भूमिगत पार्किंग के साथ कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया जाएगा। निर्माण के दौरान दुकानों और अन्य व्यावसायिक स्थानों की नीलामी कराने की योजना है। पार्किंग सुविधा बनने से चौक और घंटाघर क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान के अनुसार, जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध होते ही DPR तैयार कर परियोजना को आगे बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj news UP News prayagraj breaking news prayagraj latest news traffic management Uttar Pradesh development urban development Prayagraj Municipal Corporation #SwatantraPrabhat City Development Traffic Jam Commercial Complex #PrayagrajNews Prayagraj Parking Project Underground Parking Prayagraj Meena Bazaar Chowk Prayagraj Ghantaghar Prayagraj Parking Problem 25 Crore Project Smart City Infrastructure Four Wheeler Parking Two Wheeler Parking Parking Facility Commercial Shops Auction


Comments