तीन सवारी और काली फिल्म के खिलाफ चला अभियान, 893 वाहनों का चालान

8,025 लोगों को किया जागरूक, 5.74 लाख रुपये का वसूला शमन शुल्क

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र /वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत वाराणसी जोन के सभी नौ जनपदों में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 24 नवंबर को चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 8,025 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 893 वाहनों का चालान कर 5 लाख 74 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।

IMG-20261125-WA0037

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री नवीन अरोरा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यह कार्रवाई आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों में की गई। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई भी की गई।

शक्तिफार्म में रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन Read More शक्तिफार्म में रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन

कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार, मीरजापुर परिक्षेत्र में सर्वाधिक 2,907 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, आजमगढ़ परिक्षेत्र में सर्वाधिक 388 वाहनों का चालान किया गया। शमन शुल्क वसूली में वाराणसी परिक्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 3 लाख 76 हजार रुपये वसूले गए।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी Read More सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी

अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं और चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम द्वारा दहेज़ उत्पीड़न के मामले में 01 वांछित अभियुक्त तथा 02 अभियुक्ता गिरफ्तार Read More पुलिस टीम द्वारा दहेज़ उत्पीड़न के मामले में 01 वांछित अभियुक्त तथा 02 अभियुक्ता गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें