राजनीति
माल समेत दो शातिरों को जेल भेज अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी बर्रा पुलिस
यहां अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले बर्रा पुलिस चोरों के शातिर गिरोह के दो सदस्यों को जेल भेजने के बाद अब अन्य की तलाश में भी लगातार जुटी हुई है
कानपुर। यहां अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले बर्रा पुलिस चोरों के शातिर गिरोह के दो सदस्यों को जेल भेजने के बाद अब अन्य की तलाश में भी लगातार जुटी हुई है ।
पकड़े गए इन शातिर चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास से चोरी का मोबाइल, टैबलेट ,कुकर और कढ़ाई आदि भी बरामद की गई।
इसी मामले में घर में चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था ,जिसके बाद ही घटना का सफल अनावरण करते हुये गुजैनी थाना क्षेत्र के शेखर ठाकुर उर्फ वैभव सिंह और उसके साथी बर्रा विश्व बैंक के निवासी प्रदीप कश्यप को माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली गई।
अवगत कराते चलें कि इन शातिर चोरों को माल के साथ जिस थाना क्षेत्र बर्रा में गिरफ्तार करने जैसी महत्वपूर्ण सफलता मिली। आजकल उसकी कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह के हाथ में है। सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ विभाग में सराहनीय सेवाओं के खट्टे मीठे अनुभवों से लवरेज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों का अक्षरशः पालन करने में भी अग्रणी निडर इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले सरल और शालीन स्वभाव के इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है।
घटना के सटीक अनावरण से सक्रियता, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से आम जनता में पुलिस की सकारात्मक, जिम्मेदार एवं जनहितैषी छवि परिलक्षित कराने के साथ ही आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास, सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत करने वाले तथा कानून व्यवस्था और शांति के पक्ष में कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा वाली अपनी परिश्रम पूर्ण नेतृत्व कुशलता के फलस्वरूप बिगड़ैल निवासियों के माने जाने वाले पश्चिमी यूपी के अनेक थानों में भी रिकॉर्ड तोड़ और सराहनीय कार्यकाल के साथ सफलता पूर्वक कमान संभाल चुके नेतृत्व और व्यवहार कुशलता के धनी इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह की अगुवाई में इन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली इस तेजतर्रार कठोर परिश्रमी टीम में बर्रा के चौकी प्रभारी गगन मिश्रा,सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल संजीव कुमार,दीपेंद्र सिंह और अमन सागर भी शामिल रहे।
#UPPolice #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradesh #KanpurNews #UttarPradeshNews #KanpurPolice #PoliceAction #CrimeInvestigation #LatestNews #PoliceTeam #CrimeUpdate #TheftCase #KanpurCrime #CriminalArrest #KanpurCrimeNews #StolenGoods #ThiefGang #PoliceSuccess #BarraPolice #CriminalsArrested #BarraNews


Comments