संविधान के आदर्शों पर चलने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी गई जानकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा (सोनभद्र)। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विधिक साक्षरता क्लब के नोडल प्रवक्ता प्रमोद चौबे ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और उसके आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों की जानकारी देते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकार प्रदान करने के साथ ही उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान के आदर्शों का पालन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने की। शिक्षक विजय भान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पराविधिक स्वयंसेवक कमाल अहमद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

केएम विश्वविद्यालय में भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न,  Read More केएम विश्वविद्यालय में भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 

शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को सुबह नौ बजे विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 8:30 बजे से मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें