फीचर्ड
राजनीति
स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प, हर सप्ताह दो घंटे करेंगे श्रमदान
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत की कल्पना की थी
भदोही। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत की कल्पना की थी। इसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वयं से स्वच्छता की शुरुआत कर परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की शपथ ली। साथ ही स्वयं गंदगी न करने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने, कम से कम 100 लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें श्रमदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सभी के छोटे-छोटे प्रयासों से ही स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक आदत और जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।
#SwatantraPrabhat #UttarPradesh #UttarPradeshNews #LatestNews #SanitationDrive #SwachhBharat #CleanIndia #BhadohiNews #BhadohiAdministration #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #CleanlinessCampaign #CleanIndiaMission #CleanCity #VikasBhawan #PublicAwareness #Shramdaan #SwachhtaAbhiyan #SwachhtaMission #SwachhtaAwareness #SwachhtaShapath #Bhadohi #HealthyIndia #SwachhBharatAbhiyan #CDOBhadohi


Comments