भाजपा सोशल मीडिया विभाग की चारों विधानसभा टीमों की घोषणा, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ओबरा विधानसभा संयोजक बने विरेन्द्र मित्तल, नियुक्ति पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों की सोशल मीडिया टीमों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक मनोज सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी सूची में घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधानसभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IMG-20261125-WA0064(1)

घोषित सूची के अनुसार घोरावल विधानसभा में प्रशान्त जायसवाल को संयोजक तथा आनन्द सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। राबर्ट्सगंज में गौरव शुक्ला को संयोजक और अमित शर्मा को सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। ओबरा विधानसभा में विरेन्द्र मित्तल को संयोजक तथा आशुतोष चौबे को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं दुद्धी विधानसभा में अमित सिंह चन्देल को संयोजक और गौतम कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। चारों विधानसभा टीमों में तीन-तीन सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More सीएचसी के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद व विधायक के समर्थकों के बीच मंच पर मारपीट विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ओबरा विधानसभा में विरेन्द्र मित्तल को संयोजक बनाए जाने पर नगर में खुशी का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र गर्ग, मनोज अग्रवाल, सभासद अमित गुप्ता, सभासद विकास सिंह, अमित मित्तल एवं मंडल महामंत्री अनुज त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

डूडा की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 15 दिन में आवास सत्यापन रिपोर्ट तलब Read More डूडा की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 15 दिन में आवास सत्यापन रिपोर्ट तलब

पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त संयोजकों, सह संयोजकों एवं सदस्यों से संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है।

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं Read More जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार