नवीनतम
राजनीति
जिलाधिकारी ने बर्डपुर ब्लॉक परिसर में जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी, बर्डपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा विकास खण्ड परिसर को देखा गया।परिसर में जर्जर भवन जो निष्प्रयोज्य घोषित हो गया है, ध्वस्तीकरण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी से ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनगणना-2027 तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पंचायत सहायक, एवं ग्राम प्रधानों को भी जोड़े। आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं का भी सहयोग ले। वीबी-जी रामजी में कार्यस्थल पर श्रमिकों का स्वगणना कराये। जनगणना एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करें।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर अजय प्रताप सिंह एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।
#UPNews #Siddharthnagar #DistrictMagistrate #Birdpur #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #CleanlinessDrive #SiddharthnagarNews #AnganwadiWorkers #DevelopmentBlock #GramPradhan #Census2027 #SpecialSummaryRevision #Census2027India #SiddharthnagarNewsToday #DMGauravSinghSogarwal #GauravSinghSogarwal #BirdpurBlock #BDOInspection #BlockOffice #VoterRevision #PanchayatAssistant #GovernmentInspection


Comments