नवीनतम
राजनीति
गौरीगंज में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बोले- देवतुल्य कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही संगठन की असली ताकत
अमेठी। जनपद अमेठी की गौरीगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति तैयार करना रहा।
इस दौरान पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, सक्रियता और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।बैठक में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा (छत्तीसगढ़) विभा अवस्थी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रभात शुक्ला, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक धर्मानंद पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता सिंह, जिला मंत्री आशा बाजपेयी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित पासी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण विशेष रूप से देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #AmethiNews #BJP #SudhanshuShukla #BJPOrganization #BJPMeeting #BJPWorkers #OBCMorcha #PartyOrganization #OrganizationalMeeting #BJPLeadership #BJPUP #AmethiPolitics #Gauriganj #RakeshPratapSingh #RajyaSabhaMP #BJPStrategy \#Amethi #PrakashPal #UttarPradeshBJP #BoothLevelManagement #WomenMorcha #UttarPradesNews

Comments