डूडा की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 15 दिन में आवास सत्यापन रिपोर्ट तलब

पीएम स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने बैंकर्स को लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को आवासों के सत्यापन की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
 
पीएम स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने बैंकर्स को लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को निकायों में विशेष शिविर लगाने तथा पीएम स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग शत-प्रतिशत पूरी कराने को कहा।
 
बैठक में अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें