दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, आसान होगी जिंदगी

राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने चोपन में किया वितरण, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने विकासखंड परिसर चोपन में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में पहुंचकर पात्र दिव्यांगजनों को 109 सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शिविर में राज्यमंत्री के हाथों कुल 109 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 40 सामान्य ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 14 स्मार्ट केन, 10 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी एवं 05 छड़ियां शामिल हैं। इन उपकरणों के मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों और अन्य जरूरी कार्यों को करने में सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सहायक उपकरणों का वितरण इसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

खाटूश्याम की भक्ति में 42 किलोमीटर नंगे पांव चले युवा, अटौरा से चंद्रिका देवी मंदिर तक निकाली भव्य पदयात्रा Read More खाटूश्याम की भक्ति में 42 किलोमीटर नंगे पांव चले युवा, अटौरा से चंद्रिका देवी मंदिर तक निकाली भव्य पदयात्रा

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रत्येक दिव्यांगजन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और स्वावलंबी बने, यही सरकार की प्राथमिकता है।

सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निजी अस्पताल का कैलेंडर मिलने पर एएनएम को फटकार Read More सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निजी अस्पताल का कैलेंडर मिलने पर एएनएम को फटकार

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के जीवन में यह पहल नई सुविधा और सहूलियत लेकर आएगी। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ने के साथ ही दैनिक कार्यों में दूसरों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होगा और उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी Read More सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें