नवीनतम
फीचर्ड
भारत
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट का किया स्थलीय निरीक्षण
राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण किया
अमेठी। राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत 12 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने नवीन कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का गहनता से जायजा लिया।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, नजारत, विविध लिपिक कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष, शिकायत लिपिक कक्ष, शस्त्र लिपिक कक्ष, एलआरसी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, न्याय सहायक कक्ष सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर रखी पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर सरकारी कार्यालयों में आते हैं, इसलिए उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत राज्य मंत्री ने नवीन कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से की जाने वाली निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से जनपद की विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की एकीकृत रूप से निगरानी की जाएगी। इसके अंतर्गत जनपद में संचालित गौशालाओं, विद्यालयों, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए संबंधित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने की प्रक्रिया भी तेजी से संचालित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के संचालन से प्रशासन को विभिन्न व्यवस्थाओं की वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति पर त्वरित कार्रवाई करने और प्रभावी निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। इसके माध्यम से कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पशु संरक्षण, शैक्षणिक संस्थानों की निगरानी तथा विकास कार्यों की प्रगति पर अधिक प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित यह पहल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने के साथ ही जनपद की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके पश्चात राज्य मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के 12 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों से जुड़कर शिक्षा, रोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़े। इसी उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट एवं स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा और प्रगति में बाधा न बनें। उन्होंने कहा कि आज का दौर तकनीक और डिजिटल ज्ञान का दौर है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल लाइब्रेरी, विभिन्न शैक्षणिक प्लेटफॉर्म एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन उपकरणों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। टैबलेट केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करते हुए अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने तथा प्रदेश एवं देश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने राज्य मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरज श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
yogi adityanath swatantra prabhat uttar pradesh government amethi news uttar pradesh news district administration digital india digital education government schemes Youth Empowerment CCTV Monitoring Public Administration Smart Governance Amethi District Shashank Chaudhary Mayankeshwar Sharan Singh Integrated Command Control Center ICCC Amethi Gauriganj Collectorate New Collectorate Gauriganj Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana Free Tablet Distribution Student Tablet Scheme Technology in Governance


Comments