बड़ी बिल्डिंग के पास लाल मुह वाले बंदर का आतंक

एटीएम बूथ मे घूसा बंदर घंटों मचाया उतपाद दुकानों में घुसकर सामान बिखेर रहा बंदर  कई लोगों को काटकर कर चुका है घायल

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज। रायबरेली कस्बे के नई बाजार मोहल्ले में बड़ी बिल्डिंग के आसपास एक लाल मुंह वाले कटखने बंदर का आतंक है। मंगलवार को बंदर कई दुकानों में घुस गया और सामान बिखेर दिया। इसके बाद वह एक निजी बैंक के एटीएम बूथ में जा बैठा।
 
करीब चार घंटे तक बंदर बूथ के अंदर बैठा रहा। इससे रुपये निकालने पहुंचे ग्राहकों को बिना पैसे लिए लौटना पड़ा।एटीएम बूथ के सुरक्षा गार्ड की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
 
टीम ने पिंजरा लगाकर बंदर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि वन विभाग की टीम ने प्रभावी ढंग से प्रयास नहीं किया।
 
बंदर के आतंक से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। कपड़ा कारोबारी जेपी सिंह ने बताया कि बंदर कई दिनों से दुकानों में घुसकर सामान बिखेर रहा है। वह कई लोगों को काटकर घायल भी कर चुका है। उसकी मौजूदगी से ग्राहक दुकानों में आने से डरने लगे हैं। डॉ एसके निगम ने बताया कि बंदर उनके क्लीनिक में जाकर तोड़फोड़ कर चुका है।
 
बंदर ने उनके कई चिकित्सीय इंस्ट्रूमेंट को नुकसान पहुंचा दिया। व्यापारियों ने बंदर को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
 
अरविंद अग्निहोत्री, सनी सिंह, दीपक, संजय तिवारी, संतोष और अमन समेत अन्य दुकानदारों ने वन विभाग की टीम से बंदर को पकड़ने की गुहार लगाई है। नीरज जोशी ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें