कोतवाली में मनाया गया 'पुलिस झंडा दिवस

कोतवाली में सोमवार को 'पुलिस झंडा दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज फहराकर उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया और एक-दूसरे को प्रतीकात्मक पुलिस झंडा चिह्न (स्टीकर) लगाकर झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं

Abhinav Shukla Picture
Published On

कोंच(जालौन)- कोतवाली में सोमवार को 'पुलिस झंडा दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज फहराकर उसके प्रति सम्मान व्यक्त किया और एक-दूसरे को प्रतीकात्मक पुलिस झंडा चिह्न (स्टीकर) लगाकर झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
 
कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने पुलिस ध्वज फहराया, तदोपरान्त पुलिस महानिदेशक उप्र की ओर से जारी संदेश को पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया गया। संदेश के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, अनुशासन बनाए रखने और पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि ध्वज कर्तव्य, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देता है। यह हमें अपने मूल्यों की रक्षा करने और समाज में न्याय एवं व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देता है। पुलिस का दायित्व समाज में बुराइयों को दंडित कराना और अच्छाइयों को जीवित रखना है। पुलिसकर्मियों को अपने आचरण और कार्यशैली से विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा बनाए रखनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रत्येक जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करे, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। इस दौरान एसआई अशोक कुमार, रामविलास, हरिश्चंद्र पाल, चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार, अभिषेक भदौरिया, ब्रज मोहन, रामकुमार, रंजीत मौर्य, सुरेश दीवान सहित कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें