सीएचसी चाका में कथित लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने नर्स के खिलाफ दी तहरीर

सीएचसी चाका में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 सीएचसी चाका में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने थाना नैनी में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित नर्स और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 
 
परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित चिकित्सकीय उपचार और बड़े अस्पताल में रेफर किया गया होता तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी।इस संबंध में डांडी बाजार, रीवा रोड नैनी निवासी अभिनीत कुशवाहा पुत्र भगवत प्रकाश कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पूरी घटना का उल्लेख किया है। प्रार्थी के अनुसार गर्भवती कल्पना कुशवाहा पत्नी शैलेन्द्र प्रकाश का पहले ही अल्ट्रासाउंड कराया गया था। रिपोर्ट में बच्चे की स्थिति ब्रीच पोजीशन यानी उल्टी होने की जानकारी सामने आई थी। परिजनों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सामान्य प्रसव जोखिम भरा हो सकता है और विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी आवश्यक थी।
 
आरोप है कि परिजन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर सीएचसी चाका में कार्यरत नर्स शकीला बेगम उर्फ नाजिया के पास पहुंचे थे। उन्हें बच्चे की स्थिति की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद सामान्य प्रसव कराने का भरोसा दिया गया और किसी बड़े अस्पताल अथवा विशेषज्ञ चिकित्सक के पास रेफर नहीं किया गया। परिजनों ने प्रार्थना पत्र में प्रसव के नाम पर लगभग पांच हजार रुपये या उससे अधिक की कथित अवैध वसूली के लालच में जोखिमपूर्ण प्रसव कराने का भी आरोप लगाया है।प्रार्थना पत्र के मुताबिक 16 नवंबर की सुबह गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसे सीएचसी चाका में भर्ती कराया गया। 
 
दोपहर करीब 12:40 बजे परिजनों को बताया गया कि बच्चा लगभग आधे घंटे से गर्भ में फंसा हुआ है और हिप की तरफ से बाहर आ रहा है। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रार्थी अभिनीत कुशवाहा स्वयं अस्पताल पहुंचे। उनका दावा है कि प्रसव के दौरान हुई घटनाओं के वह प्रत्यक्षदर्शी हैं।परिजनों का आरोप है कि प्रसव के समय अस्पताल में कोई वरिष्ठ चिकित्सक अथवा विशेषज्ञ मौजूद नहीं था और पूरी प्रक्रिया नर्स के भरोसे कराई गई। 
 
बच्चे की हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक नवजात को सांस देने के लिए रबर के पंप का अत्यधिक दबाव के साथ इस्तेमाल किया गया। उनका आरोप है कि लंबे समय तक प्रसव में फंसे रहने और ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चे के मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंची। 
 
। बाद में बच्चे को पहले मां गंगा अस्पताल और फिर नाजरेथ अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उपचार के दौरान बुधवार की भोर करीब 3:30 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया।
 
घटना के बाद परिजनों ने थाना नैनी में प्रार्थना पत्र देकर नर्स शकीला बेगम उर्फ नाजिया सहित अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 125 तथा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएचसी चाका का डिलीवरी रजिस्टर, कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर, ऑक्सीजन स्टॉक रजिस्टर और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है,
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें