भारत
समाजवादी पार्टी ने विनय जायसवाल बाबा को बनाया महानगर सचिव
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने सौंपा मनोनयन पत्र, कार्यकर्ताओं में हर्ष
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता विनय जायसवाल (बाबा) को प्रयागराज महानगर की जिला कार्यकारिणी में महानगर सचिव पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन 20 नवंबर 2026 को महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन (एडवोकेट) द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया।
मनोनयन पत्र में बताया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से विनय जायसवाल बाबा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महानगर अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि विनय जायसवाल पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा के अनुरूप संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
#BreakingNews #SwatantraPrabhat #Prayagraj #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #Naini #PoliticalAppointment #PartyOrganization #UttarPradeshPolitics #VinayJaiswal #AkhileshYadav #PartyAppointment #PartyWorkers #SP #SPWorkers #LatestPoliticalNews \#SamajwadiParty #VinayJaiswalBaba #SPPrayagraj #GreatCitySecretary #ShyamlalPal #SyedIkhtikharHussain #PrayagrajPolitics


Comments