अभ्युदय योजना से 138 युवाओं ने पाई सफलता, लखनऊ केंद्र अव्वल

प्रदेश के 157 केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी, नीट में 47 और जेईई में 27 अभ्यर्थियों का चयन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने के लिए संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2024 से 2026 के बीच प्रदेश के शीर्ष 10 अभ्युदय कोचिंग केंद्रों के 138 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना के तहत प्रदेश के 157 केंद्रों पर युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

लखनऊ केंद्र से सर्वाधिक 27 चयन

सफलता के आंकड़ों में लखनऊ का अभ्युदय केंद्र पहले स्थान पर रहा, जहां के 27 विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की। महोबा केंद्र से 20, मीरजापुर से 17, मऊ, उन्नाव और कन्नौज से 14-14 तथा वाराणसी से 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ। बाराबंकी के 11, जबकि आजमगढ़ और गोरखपुर के चार-चार अभ्यर्थियों ने भी सफलता प्राप्त की।

चयनित विद्यार्थियों में 47 ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), 27 ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और 59 ने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की। वहीं, सिविल सेवा श्रेणी में भी पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार Read More जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

निशुल्क तैयारी से मिल रहा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति Read More लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद निलंबित, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और नियमित अभ्यास परीक्षाओं की सुविधा दी जा रही है। इससे निजी कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को भी चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक सेवाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं।

छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य Read More छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली युवा की आगे बढ़ने की राह बाधित नहीं होने देना है। सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और तैयारी के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें