नवीनतम
राजनीति
भारत
दिल्ली नगर निगम के ‘भाषा-संगम 2026’ में हिंदी, उर्दू और पंजाबी की साझा विरासत पर जोर
महापौर प्रवेश वाही बोले- भाषा का कोई धर्म नहीं होता, सभी भाषाओं का सम्मान जरूरी
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के राजभाषा विभाग की ओर से 23 नवंबर को सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी सभागार में ‘भाषा-संगम 2026’ का आयोजन किया गया। हिंदी, उर्दू एवं पंजाबी भाषा महोत्सव के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों भाषाओं की साहित्यिक समृद्धि और साझा सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में महापौर प्रवेश वाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, उपमहापौर एवं हिंदी समिति की अध्यक्ष मोनिका पंत, हिंदी समिति की उपाध्यक्ष मनीषा और अतिरिक्त आयुक्त ए.के. मिश्रा भी मौजूद रहे। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि भाषा का कोई धर्म नहीं होता। भाषा लोगों को जोड़ने और एक-दूसरे की संस्कृति को समझने का माध्यम है। हिंदी, उर्दू और पंजाबी का भारतीय समाज, साहित्य और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने सभी भाषाओं के समान सम्मान और भाषाई विविधता को समाज की ताकत बनाने पर जोर दिया। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता से है।
इन भाषाओं के साहित्य, कविता और संगीत ने समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उपमहापौर मोनिका पंत ने हिंदी के साथ उर्दू और पंजाबी के सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता बताई। हिंदी समिति की उपाध्यक्ष मनीषा ने कहा कि साहित्य और भाषा आपसी समझ तथा भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में कवि दरबार, ‘साझी विरासत-साझा सम्मान’ और ‘खुशबू-ए-महफिल’ सहित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इनमें तीनों भाषाओं की साहित्यिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को मंच प्रदान किया गया।
swatantra prabhat delhi news indian culture Cultural heritage Hindi Literature #SwatantraPrabhat Urdu Literature Linguistic Diversity Delhi Municipal Corporation Unity in Diversity Indian Languages Literary Festival Bhasha Sangam 2026 MCD News Hindi Urdu Punjabi Festival Language Festival Punjabi Literature Guru Nanak Dev Ji Guru Nanak Jayanti Mayor Pravesh Wahi Satya Sharma Monika Pant Language Promotion Kedar Nath Sahni Auditorium Civic Centre Delhi


Comments