मस्जिद में नाबालिग से कथित कुकर्म का आरोप, इमाम गिरफ्तार

 रसूलाबाद स्थित एक मस्जिद में 14 वर्षीय किशोर से कथित रूप से गलत काम करने के आरोप में पुलिस ने मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज।
 
 रसूलाबाद स्थित एक मस्जिद में 14 वर्षीय किशोर से कथित रूप से गलत काम करने के आरोप में पुलिस ने मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया है। किशोर की मां की शिकायत पर शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 
परिजनों के अनुसार किशोर करीब तीन महीने से मस्जिद में अरबी पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि 11 नवंबर को पहली बार उसके साथ घटना हुई। इसके बाद 12, 13 और 14 नवंबर को भी कथित रूप से घटना दोहराई गई।
 
किशोर की मां ने बताया कि 14 नवंबर को मस्जिद से लौटने के बाद बच्चा काफी डरा हुआ था। पूछने पर उसने बताया कि मस्जिद के कमरे में इमाम उसके साथ गलत काम कर रहा है। मां के मुताबिक आरोपी ने उसे डराया और कहा कि घर पर बताने पर कोई विश्वास नहीं करेगा।
 
कार्रवाई के बदले 20 हजार रुपये देने की पेशकश
 
शिकायत के अनुसार, मामले की जानकारी होने के बाद जब परिवार ने कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर 20 हजार रुपये देने की पेशकश की और पुलिस में शिकायत न करने के लिए धमकाया।
 
इसके बाद परिजनों ने शिवकुटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 22 नवंबर को आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया।
 
कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
 
डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक, मां की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 
मामले में पुलिस की जांच जारी है। नाबालिग से संबंधित आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें