नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर 23.51 करोड़ रुपये की लागत से भेंटुआ में बन रहा आधुनिक विद्यालय, अब तक 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण
अमेठी। जनपद में शैक्षिक सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने सोमवार को विकासखंड भेंटुआ में स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि विकासखंड भेंटुआ में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था निर्माण एवं परिकल्प इकाई (सीएंडडीएस) द्वारा 23.51 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
जुलाई 2025 में प्रारंभ हुए इस निर्माण कार्य को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में विद्यालय का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लोर टाइल्स की गुणवत्ता परखी तथा निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए।
निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने मौके पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर शेष कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर विद्यालय का निर्माण पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की पेंटिंग को विशेष रूप से आकर्षक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ऐसा विकसित किया जाए, जो विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक बने।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। विद्यालय में 28 क्लास रूम के साथ मीटिंग एरिया, लाइब्रेरी, योग रूम, एनसीसी रूम, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष, म्यूजिक एवं डांस रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टीपरपज हॉल, बाल वाटिका तथा प्लेग्राउंड सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मानक एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए शेष कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
BJP Uttar Pradesh siddharthnagar news bjp news Yogi Adityanath Government Uttar Pradesh Politics BJP Workers BJP Organization Harish Dwivedi political news india UP development news Itwa news UP Assembly Election 2027 Narendra Modi Government #SwatantraPrabhat Development Schemes BJP Public Meeting Siddharthnagar Politics Satish Dwivedi BJP National General Secretary Harish Dwivedi Welcome Itwa Assembly Constituency 2027 UP Elections Satish Dwivedi News Lotus Campaign BJP Party Workers


Comments