सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

2500 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 1031 युवाओं को मिला विभिन्न पदों पर नौकरी का ऑफर

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र । जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र के तत्वावधान में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जनपद स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ग्राउंड परिसर, उरमौरा, राबर्ट्सगंज में किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

IMG-20261118-WA0118

रोजगार मेले में लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 1031 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी के ऑफर प्रदान किए गए। मेले में प्रमुख रूप से हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रास कार्प), आईसीआईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) सोनभद्र, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट तथा सीपेट वाराणसी सहित 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया।

विधानसभा निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, मतदाता सूची में नामों के सत्यापन एवं संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक मिलेगा अवसर : नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह Read More विधानसभा निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, मतदाता सूची में नामों के सत्यापन एवं संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक मिलेगा अवसर : नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री के प्रतिनिधि, जनपद के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, उप निदेशक (सेवायोजन) रविशेखर आनंद, सहायक निदेशक (सेवायोजन) अशोक कुमार प्रजापति, राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज के प्रतिनिधि तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कपिलवस्तु विधानसभा की कार्यशाला आयोजित, 22 से 24 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान Read More मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर कपिलवस्तु विधानसभा की कार्यशाला आयोजित, 22 से 24 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिला। 1031 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर मिलना जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

कथा भागवत का प्रस्तावित आयोजन कोई रोक नहीं पाया है, और न रोक पाएगा Read More कथा भागवत का प्रस्तावित आयोजन कोई रोक नहीं पाया है, और न रोक पाएगा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें