मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 74 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

रामलीला मैदान शिकोहाबाद में वैदिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए विवाह, 58 हिंदू और 16 अल्पसंख्यक जोड़ों ने शुरू किया वैवाहिक जीवन

विवेक शर्मा Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात जिला ब्यूरो 

शिकोहाबाद।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार, 18 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान शिकोहाबाद में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड जसराना के 37 तथा विकासखंड एका के 37, कुल 74 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक मान्यताओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इनमें 58 हिंदू तथा 16 अल्पसंख्यक जोड़े शामिल रहे।

समारोह में विवाह बंधन में बंधे सभी जोड़ों को सरकार की ओर से गृहस्थी शुरू करने के लिए विभिन्न प्रकार की वैवाहिक सामग्री प्रदान की गई। इसमें साड़ी-ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, पैंट एवं शर्ट का कपड़ा, फेंटा/गमछा, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, डबल बेड की चादर, दो पिलो कवर, दो कंबल, दो गद्दे, दो तकिये, सिंघोरा, चूड़ी, कंगन, ड्राई फ्रूट्स एवं मिठाई सहित अन्य सामग्री शामिल रही।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख एका ज्योति किरन राजपूत, ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या लोधी तथा नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद की अध्यक्ष रानी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार ग्रामीण तूलिका श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद राजेश कुमार शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अदिति सक्सेना, खंड विकास अधिकारी एका शिवगोविन्द, सहायक विकास अधिकारी स०क० नितिन प्रताप सिंह, सतीश कुमार, शैलेन्द्र कुमार एवं विनय कुमार, अधीक्षिका निक्की सेहरा सहित समाज कल्याण विभाग के लेखाकार रजनेश कुमार एवं प्रधान सहायक ऋषिकान्त यादव आदि उपस्थित रहे।

अरैल घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य Read More अरैल घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Post Comments

Comments