प्रयागराज संगम में स्नान करते डूबे महाराष्ट्र के युवक का 48 घंटे बाद मिला शव

प्रयागराज के संगम में डूबे महाराष्ट्र के 42 वर्षीय दामाजी महादेव पाकमोड़े का शव करीब 48 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद जल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने संगम सहित आसपास के जलक्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो चीफ प्रयागराज ।
 
 
प्रयागराज के संगम में डूबे महाराष्ट्र के 42 वर्षीय दामाजी महादेव पाकमोड़े का शव करीब 48 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद जल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने संगम सहित आसपास के जलक्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।
 
जानकारी के मुताबिक, दामाजी सोमवार को संगम में स्नान के दौरान डूब गए थे। मंगलवार को तलाश का दायरा बढ़ाकर संगम से हंडिया के दुमदुमा घाट तक करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में खोजबीन की गई। करीब 10 घंटे तक चले अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।
 
बुधवार को जिस स्थान पर हादसा हुआ था, वहां से लगभग 100 मीटर दूर करीब 30 फीट की गहराई में शव बरामद हुआ। जल पुलिस के अनुसार, गहरे पानी में शव बह जाने के कारण उसकी तलाश में देरी हुई।
 
शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद परिजन शव लेकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के लिए रवाना हो गए। दामाजी चंद्रपुर जिले की तलोधी ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।
 
परिवार के मुताबिक, उनकी पत्नी मनीषा दोनों बच्चों के साथ हादसे के बाद करीब 24 घंटे तक संगम किनारे रुकी रहीं। लगातार इंतजार और चिंता के बीच परिवार ने मंगलवार को पत्नी व बच्चों को महाराष्ट्र वापस भेज दिया था। परिवार के कुछ सदस्य प्रयागराज में रुके हुए थे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें