रामगढ़ में कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, रात में घर से निकला था प्रदीप; सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन, सोनभद्र।  स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। कुएं में शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रदीप कनौजिया पुत्र जोखन कनौजिया, निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रदीप कनौजिया रविवार की रात जुआ खेलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन सोमवार की सुबह कुएं में उनका शव मिलने की सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य Read More व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता Read More नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रात में घर से निकलने के बाद सुबह कुएं में शव मिलने की घटना की वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

सितारगंज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य Read More सितारगंज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें