किसानों के बीच  निःशुल्क गेहूँ बीज का वितरण हुआ

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अगया, सन्तोरी, सूर्यकुडिया, मकदौर और सियावनानकार में यूपी एग्रीस परियोजना के अंतर्गत गठित एफपीजी कृषक सदस्यों को निःशुल्क गेहूँ बीज का वितरण गुरुवार किया गया।
 
नवीन सिंह (वरिष्ठ कृषि प्रबन्धक), टेक्निकल एसोसिएट समरेंद्र प्रताप सिंह , बढ़नी टेक्निकल एसोसिएट रवि कुमार , तकनीकी सहायक अखिलेश त्रिपाठी, संजय जायसवाल , मनीष जायसवाल , अजीत पांडेय, अनुज आदि के द्वारा कृषकों को गेहूँ बीज वितरित किया गया। वरिष्ठ कृषि प्रबन्धक नवीन सिंह ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें